फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: क्लोन गाड़ी चलाने पर भी यात्रियों को नहीं मिल रही जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विकल्प के रूप में क्लोन समर स्पेशल ट्रेन चलाई लेकिन इसमें भी यात्री अट नहीं पा रहे हैं। भीड़ को देख अफसर भी हैरत में हैं।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे मानिकपुर से चलकर सुबह 5:22 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति (12447) रात में 11:30 बजे झांसी आती है। वापसी में यह ट्रेन (12448) हजरत निजामुद्दीन से शाम 8 बजे चलकर रात 1:28 बजे झांसी होकर सुबह करीब 7:30 बजे प्रयागराज पहुंचती है। इस ट्रेन में जबर्दस्त भीड़ के चलते रेलवे ने प्रयागराज से चलने वाली गाड़ी को मानिकपुर होते हुए उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के क्लोन के रूप में संचालित किया और इसका समय भी आस-पास रखा। लेकिन समर स्पेशल ट्रेन के चलने के बाद भी हालात जस के तस हैं। ट्रेन में इतनी भीड़ चल रही है कि झांसी आने पर यात्रियों को जगह नहीं मिल रही। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया कि उक्त ट्रेन में भीड़ के चलते क्लोन ट्रेन के रूप में समर स्पेशल चलाई गई है। दोनों गाड़ियां भरकर चल रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें