फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गर्दन से बंदूक सटाकर सैन्यकर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया, डीएससी शाखा में थी तैनाती

Tue, 21 Apr 2026 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बबीना स्थित सैन्य क्षेत्र में सोमवार दोपहर ड्यूटी के दौरान सैन्यकर्मी ने बंदूक को गर्दन से सटाकर खुद को गोली से उड़ा दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सैन्यकर्मी ने बंदूक से खुद को मारी गोली। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना स्थित सैन्य क्षेत्र में सोमवार दोपहर ड्यूटी के दौरान सैन्यकर्मी ने बंदूक को गर्दन से सटाकर खुद को गोली से उड़ा दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। आला सैन्य अफसर भी पहुंच गए। बबीना पुलिस को भी सूचना दी गई। सैन्य कर्मी के सुसाइड की वजह मालूम नहीं चल सकी है।
विज्ञापन


मूल रूप से ग्वालियर के पीएचए कॉलोनी निवासी कोमल सिंह (49) बबीना में डीएससी (सेना सुरक्षा कोर) शाखा में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार को उनकी प्वॉइंट पर ड्यूटी थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात अन्य लोग वहां पहुंचे। खून से लथपथ कोमल का शव जमीन पर पड़ा था। बबीना थानाध्यक्ष विनय साहू भी पहुंच गए, लेकिन तब तक कोमल की मौत हो गई थी। कोमल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिवार में पत्नी अनीता समेत पुत्र प्रदीप एवं बेटी खुशबू हैं। थानाध्यक्ष विनय साहू के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें