एक यात्री के शव की शिनाख्त जिला सिद्धार्थनगर के थाना कहेला निवासी शिवमुरारी उर्फ मुरली कुमार के रूप में हुई है। जीआरपी ने परिजनों को सूचना दे दी है। उसकी शुक्रवार को यात्रा के दौरान ट्रेन में तबियत खराब होने पर स्टेशन पर उतरते वक्त मौत हो गई थी।
वह झेलम एक्सप्रेस से पुणे से लौट रहे थे। उनके पास से जीआरपी को एक टिकट मिला था। उस पर मोबाइल नंबर भी लिखा था। उसी पर संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन शव लेने के लिए वहां से चल दिए हैं।