फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जितेंद्र और मीना ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। स्कूल डेवलपमेंट फाउंडेशन की तरफ से दिल्ली में 12 से 14 जुलाई को हुई आठवीं नेशनल चैंपियनशिप में दिव्यांग जितेंद्र ने बॉस्केटबाल में और मीना ने योग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

दिव्यांग बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में यूपी (ललितपुर) की टीम का सामना बिहार से हुआ। ललितपुर की टीम से जितेंद्र ने व्हीलचेयर पर बैठकर कई गोल कर टीम को बढ़त के साथ आगे बनाए रखा लेकिन, बिहार की टीम ने आखिरी क्षणों में बेहतर प्रदर्शन कर 3-3 से मैच बराबर कर दिया। इसके बाद जितेंद्र के एक और गोल से टीम ने 4-3 से जीत दर्ज की। दूसरी ओर पाली की ही रहने वाली मीना ने योग में शानदार प्रदर्शन किया। अन्य प्रदेशों के मुकाबले उन्होंने योग की कई विधाओं का प्रदर्शन कर निर्णायकों को हतप्रभ कर दिया। जितेंद्र और मीना को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। दूसरी ओर अमरकांत ने 100 मीटर एथलेटिक में हिस्सा लेकर रजत पदक हासिल किया।
क्रिकेट में भी मनवा चुके लोहा
जितेंद्र बास्केटबाल ही नहीं बल्कि क्रिकेट में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। वह अब तक कई मैच खेलकर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। हालांकि, आज भी वह बास्केटबाल के साथ-साथ क्रिकेट का सुबह-शाम प्रशिक्षण लेते हैं।
विज्ञापन

गरीब बच्चों को देते हैं शिक्षा
जितेंद्र और मीना ने बताया कि वह अपने क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी समूह में समाजसेवा करते हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेल का भी प्रशिक्षण देते हैं। ताकि, उनके अंदर भी खेल भावना जागृत हो। वह वहां पढ़ने वाले बच्चों को नित्य प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हुई प्रतियोगिता मेें सहारिया जाति के बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें