फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वंदे भारत में BJP विधायक ने सामने खड़े होकर समर्थकों से यात्री को पिटवाया, पार्टी ने थामाया नोटिस; Video

Mon, 23 Jun 2025 07:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

वंदे भारत में मारपीट के मामले में पार्टी ने भाजपा विधायक राजीव सिंह परीछा को कारण बतााओ नोटिस जारी किया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भाजपा विधायक भी दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
वंदे भारत में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत में बबीना के भाजपा विधायक राजीव सिंह परीछा के सामने मारपीट हुई थी। इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें इस बात की पुष्टि होती है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने नोटिस जारी कर विधायक राजीव सिंह परीछा से स्पष्टीकरण मांगा है। कारण बताओ नोटिस में सात दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। समय पर स्पष्टीकरण और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पार्टी द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

वंदे भारत में बबीना के भाजपा विधायक राजीव सिंह परीछा के सामने मारपीट हुई थी। इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें इस बात की पुष्टि होती है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने नोटिस जारी कर विधायक राजीव सिंह परीछा से स्पष्टीकरण मांगा है। कारण बताओ नोटिस में सात दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। समय पर स्पष्टीकरण और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पार्टी द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
निजामुद्दीन से रानी कमलापति जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में 19 जून को यात्री के साथ हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा कि बबीना विधायक के सामने समर्थकों ने यात्री को पीटा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, जीआरपी डीआईजी ने इस मामले में वीडियो की जांच करने का आश्वासन दे रहे हैं।

19 जून को निजामुद्दीन से रानी कमलापति जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में बबीना विधायक अपने परिवार के साथ एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा कर रहे थे। सीट को लेकर विवाद हुआ था। ट्रेन के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचने पर बबीना विधायक के समर्थक ने ट्रेन में घुसकर यात्री को पीटा था। इससे उसकी नाक टूट गई थी। ट्रेन के रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचने के बाद पीड़ित सीधा अस्पताल पहुंचा और इलाज कराने पर मुकदमा दर्ज कराया था। 

इधर, बबीना विधायक ने पहले ही जीआरपी में यात्री के खिलाफ अभद्रता करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पीड़ित यात्री का वीडियो सामने आने पर बबीना विधायक ने घटना को उनके सामने से इनकार कर दिया था। मामला तूल पकड़ने पर जीआरपी ने वीडियो सामने आने पर कार्रवाई कर मामले को दबाने का पूरा प्रयास शुरू कर दिया था, लेकिन जीआरपी तक वीडियो तो पहुंचा नहीं सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया। इस संबंध में डीआजी राहुल राज से पूछा तो उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो ने साफ की तस्वीर
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि करीब सात-आठ लोग यात्री की पिटाई कर रहे हैं। इसमें से एक युवक हाथ में चप्पल लेकर पीट रहा है और कोच के किनारे पर खड़े बबीना विधायक इस घटना को देख रहे हैं। इसके बाद हमलावरों में से एक युवक पीड़ित यात्री का बैग साथ ले जाते दिख रहा है, लेकिन उस बैग को उसने गेट पर रख दिया था, जिसे बाद में पीड़ित यात्री ने उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें