फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारीछा थर्मल पावर प्लांट की बंद इकाई चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट की बंद हुई 210 मेगावाट की इकाई फिर से चालू हो गई है। शुक्रवार को चारों इकाइयों से 910 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। वहीं ललितपुर की बजाज पावर प्लांट की तीनों इकाइयां भी फुल क्षमता के साथ चल रही हैं। इन इकाइयों से भी 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन

पारीछा थर्मल पावर प्लांट की 210 मेगावाट की एक इकाई 30 अप्रैल को तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई थी। इससे चारों इकाइयों से 910 मेगावाट की जगह 510 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था। अचानक 400 मेगावाट बिजली उत्पादन में कमी आ गई थी, लेकिन नौ दिन बाद शुक्रवार को फिर से बंद इकाई के चालू होने से चारों यूनिटों से 910 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। उधर, ललितपुर की बजाज पावर प्लांट की तीनों यूनिट अपनी पूर्ण क्षमता के साथ चल रही हैं। इन यूनिटों से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया।
नौ दिन पहले तकनीकी खामी के कारण पारीछा थर्मल पावर प्लांट की 210 मेगावाट यूनिट को बंद करना पड़ा था। इससे उत्पादन में कमी आ गई थी, लेकिन शुक्रवार की रात से फिर से यह यूनिट चालू हो गई है। इससे चारों यूनिटों से डिमांड के अनुसार 910 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। - एमके सचान महाप्रबंधक पारीछा थर्मल पावर प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें