फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकात्मवाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एकात्म मानववाद के प्रणेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती शहर के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें समावेशित विचारधारा का समर्थक बताया और कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा लेकर उनकी विचारधाराओं पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

दीनदयाल सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, सदर विधायक रवि शर्मा व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। मुकेश मिश्रा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जन संघ के अध्यक्ष थे और उन्होंने सनातन विचारधारा को युगानुकूल प्रस्तुत किया। सदर विधायक रवि शर्मा ने उनके जन्म से लेकर कार्यकाल तक का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुन: रचना के लिए भारतीय दृष्टि प्रदान करना था। भाजपा सदर कैंट मंडल (युवा मोर्चा) के जिलाध्यक्ष अमित सिंह जादौन के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘मोदी का अंत्योदय कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का सम्मान हुआ। इस दौरान तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के सदस्य कुंवर लाखन सिंह ने कहा कि पंडित जी का जीवन देश की संस्कृति और देशहित को समर्पित रहा। उनके एकात्म मानववाद का दर्शन पूरी दुनियां की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस अंबाबाय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रो. अर्चना लाला, डा. आनंद गोयल, डा. जितेंद्र राय, डा. वीके सिंह, डा. सीपी सिंह, विकास चौरसिया, शालिनी खरे, सुनील सिंह, अनंजय नेपाली आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी एकात्म मानववाद की विचारधारा को प्रगतिशील विचारधारा बताया।
जिला कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सीमा राजपूत के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर माल्यार्पण एंव पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रमोद कुमारी राजपूत, उर्मिला पटेरिया, दीप्ति राठौर, शिवाली अग्रवाल, सीमा शर्मा, दीपा छाबड़ा उषा सिरोठिया, प्रीति करण आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

रामलीला मंच बड़ा बाजार पर विचार अभियान मंच के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह मनाते हुए मंच के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने उन्हें प्रगतिशील विचारधारा का समर्थक बताया। इस दौरान मंच के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें