फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों को लेकर शुरू हुई सुगबुगाहट

विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : ?????? ?????
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अपनी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। मंगलवार को आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक एक अक्तूबर से मतदाता सूची बनाने का काम आरंभ होगा। अंतिम नामावली 29 दिसंबर को प्रकाशित होगी। माना जा रहा कि मतदाता सूची तैयार होने के एक-दो माह के भीतर चुनावों की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पंचायतों का कार्यकाल इसी दिसंबर माह में पूरा हो रहा है। कार्यकाल पूरा होने से पहले ही चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी लेकिन, कोरोना की वजह से यह काम काफी पीछे हो गया। तयशुदा समय के मुताबिक पंचायत चुनावों के लिए तैयार होने वाली मतदाता सूची बनाने का काम जून माह में ही पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन, महामारी के प्रकोप की वजह से यह काम नहीं कराया जा सका। अब अनलॉक होने के बाद जब धीरे-धीरे प्रक्रिया आरंभ हो रही है तब राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मतदाता सूची तैयार कराने का फैसला किया है। मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एक अक्तूबर से बीएलओ घर-घर जाकर गणना एवं सर्वेक्षण का काम करेंगे। 12 नवंबर तक यह काम निपटाना होगा।
मतदाता बनने के लिए 1 अक्तूबर से पांच नवंबर के बीच ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे। 6-12 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां मांगी जाएंगी। 13-19 दिसंबर के बीच इनका निपटरा होगा। इसके बाद इनकी अलग से सूची बनाकर इनको 20-28 दिसंबर के बीच प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात निर्वाचन नामावलियों का जनसमान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को किया जाएगा। निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अंतिम प्रकाशन के अधिकतम तीन माह के भीतर ही चुनावी तिथियां भी घोषित कर दी जाएंगी। अनुमान लगाया जा रहा कि माध्यामिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं निपटने के साथ ही पंचायत चुनाव भी करा लिए जाएं।
विज्ञापन

एक नजर में पंचायतों की स्थिति
पिछले पंचायत चुनाव के मुताबिक
कुल ग्राम पंचायत- 496
ब्लॉक- 8
पंचायत सदस्य- 6170
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 599
जिला पंचायत सदस्य- 24
कुल मतदान केंद्र 747
बूथ 1523
कुल मतदाता 884085
दस लाख के करीब होंगे मतदाता
पिछले पंचायत चुनाव के दौरान कुल 884085 मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज थे। इस बार नई सूची में उनको शामिल किया जाएगा जो, एक जनवरी को अपनी आयु 18 वर्ष पूरी कर लेंगे। इस लिहाज से करीब मतदाताओं की संख्या दस लाख के करीब होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें