फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की शिकायत लेकर पहुंची थी एसएसपी के पास, दस माह की बच्ची ने गोद में दम तोड़ा

विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद विलाप करती मोहिनी - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। अपनी दस माह की बच्ची को लेकर एसएसपी आफिस पहुंची थी मोहिनी। वह अपने पति की शिकायत लेकर गई थी। उसका कहना था कि ससुराल वालों ने दहेज की खातिर उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया है। पति पांच लाख रुपये मांग रहा है। इससे पहले कि मोहिनी पुलिस कप्तान के पास पहुंचती उसकी बच्ची की मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्ची पहले से बीमार थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि बच्ची की मौत पारिवारिक न्यायालय के पास ही हो गई थी।
विज्ञापन

दरअसल थाना मोंठ के बामोर गांव निवासी मोहिनी की शादी डेढ़ साल पहले थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में अनबन रहने लगी। हालांकि मोहिनी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में 5 लाख की मांग करने लगे। जिसके न देने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इस बीच उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। बच्ची बीमार रहने लगी और इंदौर में उसका इलाज चल रहा था। मोहिनी का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था, अब वह अपने पिता के घर रह रही है। मंगलवार की सुबह मोहिनी अपने पिता राजकुमार और मां के साथ ससुराल वालों की शिकायत लेकर एसएसपी के पास जाने को निकली थी। एसएसपी आफिस के पास पहुंचकर पिता कार को खड़ी करने लगे इसी बीच मोहिनी की गोद में उसकी दस माह की बच्ची ने दम तोड़ दिया। कोहराम मच गया। पुलिस पहुंच गई। किसी तरह परिवार को शांत करके घर भेजा गया।
महिला पति के खिलाफ शिकायत करने पारिवारिक न्यायालय गई थी, जहां बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद आक्रोश के चलते वह पति के खिलाफ शिकायत करने मेरे पास आई थी। जहां मैंने कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं। - दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें