फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स में शामिल होंगे पीएसी जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पीएसी के जवान अब प्रदेश की स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (यूपी एसएसएफ) में शामिल होंगे। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय बल सीआईएसएफ की तर्ज पर प्रदेश में स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन किया गया है। मुख्यालय स्तर पर इसके अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। अब इसकी पांच बटालियनों का गठन किया जा रहा है, जिसमें 40 कंपनियां होंगी। इन कंपनियों में पांच हजार से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी।
यूपी एसएसएफ में सिविल पुलिस के अलावा पीएसी से भी जवान लिए जा रहे हैं। इन जवानों को तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर एसएसएफ में भेजा जाएगा। वहां इनकी तीन माह की स्पेशल ट्रेनिंग होगी। एसएसएफ पर प्रमुख रूप से मेट्रो ट्रेनों व कचहरी की सुरक्षा सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। एसएसएफ में शामिल होने के इच्छुक जवानों से 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा के बताए जा रहे उपाय
झांसी। भले पीएसी जवानों की ड्यूटी दंगा नियंत्रण व शांति व्यवस्था में लगाई जाती है, लेकिन उन्हें साइबर अपराध के बारे में भी बताया जा रहा है। पीएसी की ट्रेनिंग में साइबर अपराध का अध्याय भी जोड़ा गया है। इसके अलावा उन्हें कंप्यूटर पर काम करने की बारीकियां भी बताईं जा रही हैं।
पीएसी के जवानों को यूपी एसएसएफ में तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। इसमें शामिल होने के इच्छुक जवानों से 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। एसएसएफ में शामिल होने के बाद जवानों की वहां स्पेशल ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन

- केपी यादव, सेनानायक - 33वीं वाहिनी पीएसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें