लिए जाते हैं 20-25 रुपये अधिक, तौलकर भी नहीं देते
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। गुरसराय में रसोई गैस सिलिंडर की डिलीवरी पर ओवररेटिंग की जा रही है। उपभोक्ताओं से निर्धारित से 20-25 रुपये अधिक वसूल किए जा रहे हैं। इसके अलावा सिलिंडर तौलकर भी नहीं दिया जा रहा है। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
रसोई गैस सिलिंडर की निर्धारित कीमत 895.50 रुपए में डिलीवरी चार्ज भी जुड़ा रहता है। बावजूद, इस कीमत पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उनसे 20-25 रुपये अधिक वसूल किए जा रहे हैं। अधिक कीमत न देने पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर न देने की धौंस दी जाती है। इसके अलावा हॉकर तराजू लेकर भी नहीं चलते हैं, जिससे उपभोक्ता सिलिंडर की तौल भी नहीं कर पाते हैं।
0000
फोटो-15jhs_2_15052025_11.jpg
सिलिंडर की निर्धारित कीमत में डिलीवरी चार्ज भी जुड़ा होता है। बावजूद, 20-25 रुपये तक अधिक लिए जा रहे हैं। इस ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने के उपाय किए जाने चाहिए।
- अमिता पटेल
00
फोटो-15jhs_4_15052025_11.jpg
हॉकर अपने पास तराजू नहीं रखते हैं। ऐसे में सिलिंडर की वजन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हर समय घटतौली की आशंका बनी रहती है। उपभोक्ताओं पर ओवररेटिंग और घटतौली की दोहरी मार पड़ रही है।
- डा. शिल्पी कटियार
00
फोटो-15jhs_3_15052025_11.jpg
पहले से ही रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ी हुई है। उस पर डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली की जा रही है। इस पर अंकुश लगाने के उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
- सार्थक नायक