फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खनन माफिया ने नायब तहसीलदार के सामने अड़ाई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। शुक्रवार की सुबह प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन में लिप्त दो डंपर, एक जेसीबी और कार को पकड़ा। सभी वाहनों को नवीन कृषि उत्पादन मंडी में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
नायब तहसीलदार अमित कुमार मुदगिल ने बताया कि सुबह वह अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे। तभी रानीपुर पुल के पास एक मिट्टी से भरा डंपर आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रोककर खनन के बारे में कागजात मांगे तो वह दिखा नही सका। पूछताछ करने पर पता चला कि रानीपुर में काल भैरव मंदिर के पास नगर पंचायत के कूड़ाघर के पीछे अवैध मिट्टी का खनन हो रहा है। मौके पर जाकर देखा तो एक जेसीबी मशीन व एक डंपर अवैध खनन करते पाया गया। अवैध खनन की चोरी पकडे जाने की सूचना जब खनन माफिया को हुई तो वह मौके पर जा पहुंचा और दबंगई दिखाते हुए नायब तहसीलदार की गाड़ी के सामने अपनी कार लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने सूचना उपजिलाधिकारी को दी गई। इस पर वाहनों को मऊरानीपुर लाकर नवीन गल्ला मंडी में खड़ा कर दिया गया। अवैध खनन की सूचना उच्चाधिकारियों एवं खनिज विभाग झांसी को दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें