फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी ओटी का एसी खराब, मरीजों को संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग की मॉड्यूलर ओटी का एसी खराब हो गया है। ऐसे में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में सर्जरी की ओटी शुरू कर दी गई है। जब तक एसी सुधर नहीं जाता मरीजों का यहीं पर ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन ने मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, गायनी, सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, आई विभागों में मॉड्यूलर ओटी बनवाई हैं। मॉड्यूलर ओटी में मरीजों को संक्रमण फैलने का खतरा न के बराबर होता है। आधुनिक मशीनों और सुविधाएं होती हैं। पिछले कुछ दिनों से सर्जरी विभाग की ओटी का एसी खराब हो गया। ऐसे में ऑपरेशन के दौरान मरीजों को काफी दिक्कत आ रही है। उप प्राचार्य डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि दो सप्ताह के लिए सर्जरी विभाग की ओटी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्ट कर दी गई है। साथ ही एसी सुधारने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें