फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: ब्लैक फंगस के एक और मरीज की निकालनी पड़ी आंख, दो रोगियों का हुआ सफल ऑपरेशन

Sun, 30 May 2021 12:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एक मरीज के जबड़े का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हो जाने की वजह से निकाला जा चुका है। 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती ब्लैक फंगस के दो मरीजों का शनिवार को ऑपरेशन किया गया। एक मरीज की आंख बुरी तरह फंगस की चपेट में आ जाने के कारण उसे निकालना पड़ गया। अस्पताल में भर्ती एक और मरीज की आंख तक फंगस पहुंच जाने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


चिरगांव निवासी 45 वर्षीय महिला को ब्लैक फंगस हो जाने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। एमआरआई जांच में महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। जांच पड़ताल में सामने आया कि महिला की आंख तक फंगस पहुंच गया है। 

इसके बाद नेत्र रोग विभाग के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला की आंख को निकाला। मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का शिकार मरीज की आंख निकालने का यह दूसरा मामला है। एक मरीज के जबड़े का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हो जाने की वजह से निकाला जा चुका है। 
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को ईएनटी विभाग के डॉ. सुशील कश्यप ने दूरबीन विधि से एक अन्य मरीज का ऑपरेशन कर फंगस को निकाला। साढ़े तीन घंटे तक ये ऑपरेशन चला। बताया गया कि एक मरीज की आंख तक फंगस पहुंच चुकी है, ऐसे में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। क्रिटिकल केयर इंचार्ज डॉ. रामबाबू ने बताया कि अब तक मेडिकल कॉलेज में 12 मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। मौजूदा समय में वार्ड नंबर चार में 18 मरीज भर्ती हैं। एक मरीज वार्ड आठ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें