फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल में पड़ रहा केवल एक गुरु पुष्य योग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नए साल 2022 में सिर्फ एक बार गुरु पुष्य योग का विशेष संयोग बन रहा है, जबकि वर्ष 2021 में पांच गुरुवार पर पुष्य नक्षत्र पड़ चुका है। ज्योतिषविदों के अनुसार गुरु पुष्य का योग समस्त कार्यों के लिए अति शुभ होता है। इस योग को श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन लक्ष्मी व ज्ञान प्राप्ति के लिए साधक श्रीयंत्र का पूजन और मंत्र की सिद्धि करते हैं। इस बार साधकों को यह अवसर पूरे वर्ष पर में सिर्फ एक बार ही मिल सकेगा।
विज्ञापन

सिद्धेश्वर सिद्धपीठ के आचार्य हरिओम पाठक ने बताया कि गुरु पुष्य योग वाले दिन साधक लक्ष्मी प्राप्ति के लिए श्री यंत्र का पूजन कर श्रीविद्या मंत्र की सिद्धि करते हैं, पर इस मंत्र की साधना के लिए किसी योग्य गुरु की आवश्यकता होती है। इसी दिन ज्ञान प्राप्ति के लिए सारस्वत मंत्र का जाप करके सिद्धि प्राप्त की जाती है।
सनातन धर्म एवं ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व है। 27 नक्षत्रों में यह आठवां नक्षत्र है। इस नक्षत्र में विवाह नहीं होते है, लेकिन सोना चांदी सहित अन्य सभी वस्तुओं की खरीदारी और अन्य शुभ कार्य करना श्रेष्ठ होता है। आचार्य शांतनु पांडेय के अनुसार वर्ष 2022 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक के मध्य सिर्फ एक दिन 25 अगस्त गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग रहेगा। जबकि, रवि पुष्य योग 13 मार्च, 10 अप्रैल, 8 मई तथा 11 दिसंबर को रहेगा। यह नक्षत्र व्यापारिक और धार्मिक कार्यों के लिए बेहद पवित्र माना जाता है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व
बुंदेलखंड में पुष्य नक्षत्र का व्यापक महत्व है। इस नक्षत्र में हजारों श्रद्धालु ओरछा में भगवान रामराजा के दर्शन करने के लिए पदयात्रा करके जाते हैं। मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में भगवान रामराजा अयोध्या से ओरछा आए थे। इसके अलावा महानगर का सिद्धेश्वर मंदिर भी पुष्य नक्षत्र में बना था।
ऋग्वेद में कहा गया है तिष्य
ऋग्वेद में पुष्य नक्षत्र को तिष्य कहा गया है, यानि शुभ या मांगलिक। जो सुख संपदा देने वाला है। पणिनी संहिता में भी इस नक्षत्र को बहुत शुभ कहा गया है। वहीं, शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र का प्रभाव शुभ नहीं रहता है। इसके अलावा इस नक्षत्र में विवाह नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें