फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- पारीछा प्लांट को मिली कोयले की एक रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोयले की कमी की वजह से पारीछा थर्मल पावर प्लांट की दो इकाइयां पहले से ही बंद चल रहीं हैं। जबकि, मंगलवार को ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट की 660 मेगावाट की एक इकाई को बंद करना पड़ गया। थर्मल पावर संयत्रों में बमुश्किल दो दिन का ही कोयला स्टॉक में बचा है।
विज्ञापन

देश भर के थर्मल पावर प्लांट कोयले की कमी से जूझ रहे हैं। पारीछा थर्मल पावर संयंत्र की चार में से दो इकाइयों को पहले ही बंद किया जा चुका है। यहां 920 की जगह अब केवल 460 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो रहा है। सभी इकाइयों को चलाने के लिए यहां रोजाना तीन-चार रैक (मालगाड़ी) कोयले की खपत होती है। लेकिन, हालात ये हैं कि सोमवार और मंगलवार को कोयले की एक-एक रैक ही मिल पाई। ऐसे में पारीछा संयंत्र पर संकट लगातार बना हुआ है। वहीं, मंगलवार को ललितपुर में स्थित बजाज पावर प्लांट की एक इकाई को भी कोयले की कमी की वजह से बंद करना पड़ गया। ललितपुर में 660-660 मेगावाट की तीन विद्युत उत्पादन इकाइयां हैं। इनमें से अब दो ही चल पा रही हैं। इनके लिए भी प्लांट के पास बमुश्किल दो दिन के ही कोयले का स्टॉक है। जल्द कोयले की आपूर्ति न होने पर इन्हें भी बंद करना पड़ सकता है।
चार दिन में 1630 मेगावाट का कम हुआ उत्पादन
झांसी। पारीछा थर्मल पावर संयंत्र में चार इकाइयों के जरिये प्रतिदिन 920 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। लेकिन, कोयले की कमी की वजह से शनिवार को 250 मेगावाट की एक इकाई को बंद कर दिया गया था और इसके बाद रविवार को 210 मेगावाट की एक इकाई और बंद करनी पड़ गई। 250 और 210 मेगवाट की एक-एक इकाई से ही 460 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इससे चार दिनों में 1630 मेगावाट बिजली का कम उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें