फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की एक हजार बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में अब महानगर में प्रतिदिन यात्रा करने वाली औसतन एक हजार बुजुर्ग महिलाओं को फ्री में यात्रा कराएगा। इसके लिए मुख्यालय से शासन को रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है। जल्द ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद इसको लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 के अनुसार शासन को भेजे गए प्रस्ताव में बुजुर्ग महिलाओं (60 वर्ष से अधिक) की यात्रा पर होने वाले खर्च, महिलाओं की संख्या आदि का ब्योरा प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय से मांगा गया है। रिपोर्ट के अनुसार रोडवेज की बसों से प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों की औसत संख्या तकरीबन 12000 है, जिसमें बुजुर्ग महिलाएं 1000 हैं, जो प्रतिदिन रोडवेज की बसों में सफर करती हैं। इनसे प्रतिदिन प्राप्त होने वाली औसतन धनराशि 45000 से 50000 है।
मुख्यालय के आदेश पर झांसी डिपो से विभिन्न मार्गों पर चलने वाली रोडवेज की बसों में बुजुर्ग महिलाओं की जानकारी मांगी गई थी। जो हमने उपलब्ध कराकर शासन को भेज दी है। जल्द ही मुहर लगने के बाद महिलाओं को फ्री यात्रा करने का लाभ दिया जाएगा। - प्रियम श्रीवास्तव एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें