संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सदर बाजार स्थित महावीर भवन परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन की कथा में कथाव्यास रमाकांत दास महाराज ने प्रभु कृष्ण की लीला का वर्णन सुनाया। संगीतमय कथा में भगवान के भजनों को सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।
कथा में मुख्य यजमान पवन अग्रवाल एवं चंदा अग्रवाल ने व्यासपीठ का पूजन किया और आरती की। कथाव्यास ने कहा कि मन की शांति के लिए भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। भागवत कथा सुनने से पुण्य लाभ मिलता है। मौके पर सुभाष अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, मुकेशचंद्र अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मंजु अग्रवाल, ममता, श्याम मुरारी, निर्मला, पूनम आदि मौजूद रहे।