फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: दो अलग-अलग जगह वज्रपात से एक किसान की मौत, दो झुलसे; 40 बकरियों की भी गई जान

Wed, 25 Sep 2024 09:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ललितपुर जनपद में बुधवार को बारिश के दौरान दो स्थानों पर हुए वज्रपात में ग्रामीण की मौत हो गई, वहीं उसके दो साथी बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं धौजरी गांव में खेत में चर रहीं करीब 40 बकरियों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


थाना महरौनी अतर्गत सिलावन गांव निवासी तीन किसान खेत पर जानवर चरा रहे थे इसी बीच दोपहर करीब दो बजे अचानक गरज के साथ बारिश शुरू हो गई, बारिश से बचने के लिए तीनों किसान पास ही महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक बिजली गिरी जिससे महेश तिवारी (55) पुत्र भागीरथ की मौके पर मौत हो गई। वहीं सुंदर पाठक (70) और आनंद (22) पुत्र राजनारायण चौबे चपेट में आने से बेहोश होकर गिर पड़े। 

आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन बेहोश दोनों किसानों को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उधर, ग्राम पंचायत धौर्रा के मजरा धौजरी में घुमन सहरिया की बकरियां खेत में चर रहीं थी बारिश के दौरान बिजली गिरने से वह चपेट में आ गईं और मौके पर करीब 40 बकरियों की मौत हो गई। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें