फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीलबाज पर मुकदमा: झांसी में बुजुर्ग को कर रहा था परेशान, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो; मामला हुआ दर्ज

Wed, 25 Sep 2024 04:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक रीलबाज शख्स की करतूत सामने आई है। जहां एक  शख्स ने बुजुर्ग को रील बनाने के दौरान परेशान कर दिया। इतना ही नहीं अशोभनीय वीडियो बना डाला।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबाद पुलिस ने एक और रील बाज युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस रीलबाज युवक ने कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग को परेशान करते हुए एक रील बनाई थी। बाद में उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


 सदर बाजार के भगवंतपुरा निवासी बाबू लाल परिहार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने सब्जी मंडी स्थित दुकान पर बैठा था। उसी इस समय प्रेम नगर के राजगढ़ मोहल्ला निवासी मुकेश अहिरवार आया। सब्जी खरीदने के बहाने उसे परेशान करने लगा।

उसने अशोभनीय वीडियो बना लिया। उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। अपलोड होने के कुछ दिन बाद उसके बेटे ने यह वीडियो उसे दिखाया। वीडियो देखकर उसे शर्मिंदगी हुई। नवाबाद थाने पहुंचकर उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कुछ दिन पहले भी एक रीलबाज युवक ने बुजुर्ग को परेशान करते हुए एक रील बनाई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसका चालान भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें