होली से एक दिन पहले झांसी के थाना सीपरी बाजार इलाके के अम्बाबाय में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लेन-देन के विवाद में चचेरे चाचा ने अपनी दो महीने की पोती भावना और तीन साल के पोते वंश पर सोते समय डंडे से हमला कर दिया।
पोती भावना की उसी समय मौत हो गई, जबकि पोते वंश को गंभीर हालात में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में परिजनों व गांव वालों से घटना की जानकारी ली है।