फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर की बारिश ने तोड़ दिया सात साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अक्तूबर में रविवार से शुरू हुई बारिश ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार तक झांसी में 110 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले 2013 में 148.58 मिलीमीटर पानी गिरा था। हालांकि, अभी मंगलवार तक बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में 2013 का भी रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।
विज्ञापन

झांसी में मानसूनी सीजन 15 सितंबर तक होता है। इस दौरान औसत वर्षा 825 मिलीमीटर होती है। मगर इस साल सितंबर तक 545 मिलीमीटर बारिश हुई थी। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवाओं के साथ रात सवा दस बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो रुक -रुककर रात भर होती रही। सोमवार तड़के भी बरसात शुरू हुई, जो सुबह दस बजे के आसपास थमी। इसके बाद भी दोपहर, शाम और रात में पानी गिरा। रविवार से सोमवार रात तक 110 मिलीमीटर बरसात हुई है। अक्तूबर में हुई इस बारिश ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले वर्ष 2013 में 148.58 मिलीमीटर पानी गिरा था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार तक बारिश जारी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

वर्ष अक्तूबर माह में हुई बारिश
2013 148.58
2014 0
2015 13.54
2016 2.40
2017 8.40
2018 0
2019 39.20
2020 0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें