फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब 25 रुपये में कीजिए हेलिकॉप्टर से कीजिए झांसी की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय संग्रहालय में सैलानियों के लिए शुरू की गई सुविधा
विज्ञापन

- वर्चुअल हेलिकॉप्टर के जरिये बताया जा रहा बुंदेलखंड का इतिहास
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अब पर्यटकों को 25 रुपये में वर्चुअल हेलिकॉप्टर से झांसी की सैर कराने के साथ ही बुंदेलखंड का इतिहास बताया जाएगा। राजकीय संग्रहालय में वर्चुअल हेलिकॉप्टर राइड की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार को 50 सैलानियों ने वर्चुअल हेलिकॉप्टर राइड की।
विज्ञापन

राजकीय संग्रहालय में वर्चुअल हेलिकॉप्टर के साथ टाइम मशीन, बैटल सीन, वर्चुअल साइकिल राइड, इंटरैक्टिव बुक, नॉलेज फाउंडेशन, डिजिटल फाउंटेन, डिजिटल बाइस्कोप लगाए गए हैं। इनके जरिये पर्यटकों को बुंदेलखंड के इतिहास के बारे में बताया जा रहा है। संग्रहालय ने बुधवार से वर्चुअल हेलिकॉप्टर राइड की शुरुआत की। इसके लिए संग्रहालय ने अधिकतम 10 व्यक्तियों के समूह के प्रवेश पर 20 रुपये प्रति व्यक्ति और 10 व्यक्ति से कम होने ने पर 25 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क तय किया है। वहीं कैमरा अथवा मोबाइल से फोटो खींचने पर 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा। राजकीय संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. मनोज कुमार गौतम ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत राजकीय संग्रहालय को आधुनिक बनाया गया है। सैलानियों का प्रवेश शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें