फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला पॉलिटेक्निक के सामने ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर अब दुर्घटना का खतरा होगा कम, प्रक्रिया शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की सर्विस रोड इसी माह बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बनने से ब्रिज के नीचे आवागमन भी सुगम हो जाएगा। सेतु निगम की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की ओर ब्रिज के एक ओर एपेक्स बिछे हैं, जो ऊबड़-खाबड़ हो गए हैं। दूसरी ओर सड़क कच्ची है, जिस पर गिट्टी बिखरी हुई है। इस रास्ते से वाहनों के गुजरने पर बहुत धूल उड़ती है और दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। अब सेतु निगम ने सर्विस रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। ऊबड़-खाबड़ एपेक्स रोड को दुरुस्त किया जाएगा। महिला पॉलिटेक्निक की ओर 3.75 मीटर चौड़ी सीसी रोड बनाई जाएगी।
विज्ञापन



सर्विस रोड का निर्माण इसी माह पूरा कर दिया जाएगा। ओवरब्रिज के बाकी बचे कामों को भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा। - एमएस चौहान, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें