फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त से नेफेड संभालेगा पोषाहार की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आंगनबाड़ी केंद्राें पर पोषाहार वितरण व्यवस्था में अगले माह से बदलाव हो जाएगा। गेहूं, दलिया, चना दाल और खाद्य तेल की आपूर्ति भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित (नेफेड) के माध्यम से होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में परियोजना कार्यालय और शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों तक पोषाहार पहुंचने से कार्यकत्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 1379 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों पर छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को षोषाहार दिया जाता है। अभी तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की थी, लेकिन शासन ने इसमें फेरबदल कर दिया है। नई व्यवस्था एक अगस्त से लागू हो जाएगी। अब सहकारी संस्था नेफेड के माध्यम से आपूर्ति की जाएगी। नेफेड को गेहूं, दलिया, चना दाल, फोर्टिफाइड तेल (पोषक तत्वों से भरपूर तेल) की आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

पोषाहार की इतनी मात्रा दी जाती है
- छह से तीन माह के बच्चों को एक माह में एक किग्रा दलिया, एक किग्रा चावल, एक किग्रा चना की दाल और 455 ग्राम तेल
- तीन से छह वर्ष के बच्चों को आधा किग्रा गेहूं का दलिया, आधा किग्रा चावल, आधा किग्रा चना की दाल और 455 ग्राम तेल
- गर्भवती महिलाआें के लिए डेढ़ किलो दलिया, एक किलो चावल, एक किलो चना की दाल और 455 ग्राम तेल
- कुपोषित बच्चों के लिए डेढ़ किलो दलिया, डेढ़ किलो चावल, दो किलो चना की दाल और 455 ग्राम तेल का पैकेट
अगस्त से आंगनबाड़ी केंद्रों में नेफेड के माध्यम से पोषाहार की आपूर्ति की जाएगी। इससे आपूर्ति सुविधाजनक हो जाएगी।
- नरेंद्र सिंह निरंजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें