now lpg booking done for whatsapp
झांसी। भारत गैस के एलपीजी उपभोक्ता अब घर बैठे व्हाट्सएप के जरिए गैस सिलिंडर की बुकिंग करा सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने बीपीसीएल स्मार्ट लाइन नंबर जारी किया है। इसके साथ ही उपभोक्ता डिजिटल पेमेंट भी कर सकेंगे।
भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन ने लॉकडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को सैनिटाइज सिलिंडर मुहैया कराने की पहल शुरू की थी। इसके जरिए चार स्तरों पर सिलिंडरों को सैनिटाइज कर उपभोक्ताओं को मुहैया कराया जा रहा है। अब कंपनी ने व्हाट्सएप नंबर 1800224344 जारी किया है। इस सुविधा के बाद सिलिंडर की बुकिंग हो जाएगी। अब तक आईवीआर के जरिए गैस सिलिंडर बुकिंग की व्यवस्था चल रही है। अब व्हाट्एस नंबर पर उपभोक्ता को हाय या हैलो लिखकर भेजना होगा। इसके उपभोक्ता को ऑटोमैटिक एक संदेश प्राप्त होगा। फिर एक टाइप करने पर गैस सिलिंडर बुक हो जाएगा। इसके साथ ही पेमेंट के ऑप्शन दिखने लगेंगे। अगर उपभोक्ता ऑनलाइन पेमेंट करने के इच्छुक होंगे, तो वे भुगतान कर सकेंगे। भारत गैस के एरिया सेल्स मैनेजर वरुण सिंह ने बताया कि कंपनी ने देशभर में स्मार्ट लाइन नंबर जारी किया है। जिससे व्हाट्सएप पर गैस सिलिंडर बुक हो सकेगा। जिले के ढाई लाख कनेक्शनधारक इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगे।