फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में युवती कोरोना पॉजिटिव, बुंदेलखंड में अब 727 संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। लगातार 11वें दिन झांसी में कोरोना वायरस का केस सामने आया है। उनाव गेट बाहर निवासी एक युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह टीबी की मरीज है। वहीं, बुंदेलखंड में जिलों में कोरोना वायरस के और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही बुंदेलखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 727 हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को झांसी के 146 सैंपलों की जांच हुई, इसमें उनाव गेट बाहर टावर मुहल्ला निवासी 23 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित निकल आई। वह टीबी की मरीज है। युवती पॉजिटिव मिलने के बाद उसके घर के छह लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इन सभी का सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। वहीं, बुंदेलखंड के जालौन, बांदा, हमीरपुर में भी नए मामले सामने आए हैं। इसमें जालौन में सर्वाधिक छह, हमीरपुर में तीन और बांदा में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। शनिवार को बुंदेलखंड में दस कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 727 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला संक्रमित मौत
झांसी 74 9
ललितपुर 4 1
जालौन 98 4
हमीरपुर 45 0
महोबा 24 1
बांदा 31 0
चित्रकूट 76 2
सागर 243 12
छतरपुर 42 0
दतिया 21 1
टीकमगढ़ 19 1
पन्ना 21 0
दमोह 27 0
निवाड़ी 2 0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें