- बेसिक शिक्षा परिषद ने बदला परीक्षा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं अब 20 मार्च से प्रारंभ होगी। परिषद ने नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं परीक्षा के बीच होली का 24 से 26 मार्च का अवकाश भी रहेगा।
बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं पहले 16 से 21 मार्च तक होनी थीं। लेकिन हाल ही में परिषद ने नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। अब परीक्षाएं 20 मार्च से 27 मार्च तक होंगी। पुराने परीक्षा कार्यक्रम में 16 मार्च काे मौखिक परीक्षा होनी थी, लेकिन अब 27 मार्च को मौखिक परीक्षा होगी। जिले में परीक्षा के प्रश्नपत्र आ चुके हैं। जोकि विद्यालयों में पहुंचाए जा रहे हैं। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि नया परीक्षा कार्यक्रम परिषद द्वारा जारी किया गया है। परीक्षाएं अब 20 मार्च से प्रारंभ होंगी।