फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: पांच जुलाई से शुरू होगा झांसी-कानपुर ट्रैक के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का काम, साल के आखिर तक दौड़ने लगेगी ट्रेन

Sat, 02 Jul 2022 05:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पांच जुलाई से झांसी-कानपुर ट्रैक के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होगा।  रेल अभियंताओं ने शुक्रवार को पहुंचकर ट्रैक का जायजा लिया। नॉन इंटरलॉकिंग का यह काम जुलाई में ही पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-कानपुर ट्रैक के बीच अधूरा पड़ा नॉन इंटरलॉकिंग का काम पांच जुलाई से आरंभ होने जा रहा है। इस संबंध में रेलवे अभियंताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस पूरे ट्रैक के तैयार हो जाने के बाद ट्रेनों की न सिर्फ रफ्तार बढ़ जाएगी बल्कि झांसी से कानपुर के बीच का सफर दो घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


करीब 205 किमी लंबे इस रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम वर्ष 2018 में पूरा हो जाना था लेकिन, कई अड़चनों के चलते यह काम लगातार पिछड़ता गया। कई रेलखंड के बीच पटरी बिछ गई लेकिन, ब्लॉक न मिल पाने से नॉन इंटरलॉकिंग का काम नहीं हो पाया। रेल अफसरों के मुताबिक मलासा-लालपुर-पामा के बीच 18.5 किमी, ऊसरगांव कालपी चौराहा रेलखंड एवं रसूलपुर-भीमसेन के बीच 17 किमी में काम अधूरा पड़ा हुआ है। इसमें पामा-रसूलपुर-गोगामऊ-भीमसेन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग काम कराने के लिए काफी इंतजार के बाद ब्लॉक की इजाजत मिल गई। अब पांच जुलाई से इस सेक्शन पर काम शुरू होने जा रहा है।

रेल अभियंताओं ने शुक्रवार को पहुंचकर ट्रैक का जायजा लिया। नॉन इंटरलॉकिंग का यह काम जुलाई में ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सिर्फ मलासा-लालपुर सेक्शन के बीच काम शेष रह जाएगा। इसके लिए भी ब्लॉक लेना होगा। पूरे सेक्शन पर काम पूरा होने के बाद इस पर गाड़ियों की औसत रफ्तार बढ़ जाएगी। रेल अफसरों के मुताबिक झांसी से कानपुर की दूरी तय करने में अभी चार घंटे का समय लगता है लेकिन, इस ट्रैक के तैयार होने से यह समय घटकर दो घंटे रह जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस वर्ष के आखिरी तक पूरे सेक्शन में काम पूरा होने के बाद गाड़ियां भी इस पर चलने लगेंगी। डबल ट्रैक हो जाने से ट्रेनों की औसत रफ्तार में इजाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें