फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए नोडल शिक्षक नामित

विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग में दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक प्राइमरी एवं उच्च प्राइमरी स्कूलों में हेड मास्टरों को नोडल शिक्षक नामित किया गया है। जिले में 1400 से अधिक दिव्यांग विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

बेसिक के स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के पठन पाठन के लिए सभी आवश्यक उपकरण मौजूद रहते हैं। इन बच्चों की शिक्षा और समावेशी बने। इसके लिए निदेशालय द्वारा समय - समय पर कई कदम उठाये जाते हैं। इसी क्रम में नामित नोडल शिक्षक दिव्यांग बच्चों को सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा दिलाएंगे। इन बच्चों को अन्य सामान्य विद्यार्थियों क ी तरह समान अवसर तथा शिक्षा प्रदान करेंगे। आउट आफ स्कूल दिव्यांग बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाएंगे। उदासीनता बरतने पर नामित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। जिला समन्वयक रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि दिव्यांग बच्चों का परीक्षण होगा और नामित शिक्षक इन बच्चों का विवरण अपने खंड शिक्षाधिकारी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें