फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जब्त की ईंटें

विज्ञापन
गांव झांसी खास में नगर निगम की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करता बुल्डोजर।
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम की जमीनी संपत्तियों पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर मंगलवार को प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की। इस दौरान झांसी खास में किए गए स्थायी निर्माण, मैरी गांव में बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कराया गया। साथ आईटीआई के पास नगर निगम की जमीन पर रखीं दो हजार ईंटों को जब्त किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम की जमीनों पर हो रहे कब्जों की शिकायतें बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं। मंगलवार को प्रवर्तन दल ने झांसी खास मौजा में निगम की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया। इसके साथ ही मैरी गांव में सनफ्रान वैली द्वारा घेरी गई निगम की जमीन की नाप की गई। साथ ही बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कराया गया। जिस पर पिलर लगाए जाएंगे। आईटीआई के पास चर्च के पीछे निगम की जमीन पर रखीं दो हजार ईंटों को जब्त किया। इस दौरान प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, त्रिभुवन पस्तोर, कमलेश मिश्रा, हवलदार मनोज, विक्रम, नीरज, वीरेंद्र, सुदेश सिंह व तेजकरन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें