फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : सड़क दुर्घटना में घायल नवविवाहिता ने तोड़ा दम

Sat, 11 Sep 2021 02:39 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पिछले दिनों सीपरी बाजार ओरवब्रिज पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवती की शुक्रवार को एनसीआर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्रिज पर गलत दिशा में आ रही कार के बाइक में टक्कर मारने से हादसा हुआ था। दुर्घटना में महिला का पति भी घायल हो गया था।
विज्ञापन
- फोटो : road accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरगांव के बीड़ी कारोबारी प्रवेश जैन की पुत्री सृष्टि (26) की शादी हाल ही में 30 अप्रैल को आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार जैन के पुत्र ऋषभ जैन से हुई थी। सृष्टि मैनेजमेंट प्रोफेशनल थी और नोएडा की एक कंपनी में जॉब करती थी। जबकि, पति ऋषभ सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वे भी नोएडा में ही कार्यरत हैं। रक्षा बंधन पर सृष्टि अपने मायके चिरगांव आई हुई थी।
विज्ञापन


31 अगस्त को पति ऋषभ मायके से विदा कराकर सृष्टि को आवास विकास अपने घर पर ले आए थे। उसी शाम तकरीबन सात बजे वे दोनों बाइक पर सवार होकर सदर बाजार घूमने जा रहे थे। सीपरी पुल पर चढ़ने पर उन्हें सामने से एक लाल रंग की कार आती दिखाई थी। अचानक लाल रंग की कार को ओवरटेक करते हुए तेजी गति से भाग रही सफेद रंग की कार सामने आ गई, जिससे वे टकरा गए। दुर्घटना के बाद कार सवार गाड़ी को तेज गति से भगा ले गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सृष्टि बाइक से उछलकर दूर जा गिरी। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि, पति ऋषभ को भी चोटें आईं। जानकारी होने पर परिजन एक निजी अस्पताल लेकर भागे। वहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में दाखिल कर दिया गया था। जहां दो सितंबर को डाक्टरों ने उनका एक पैर काट दिया था। लेकिन, उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। शुक्रवार को उपचार के दौरान सृष्टि की सांसें थम गईं। इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शाम को उनका अंतिम संस्कार नोएडा में किया गया।
विज्ञापन


ओवरब्रिज पर हादसे का अंधेरा

सीपरी बाजार में नवनिर्मित ओवरब्रिज पर तीन महीने पहले यातायात शुरू किया गया है। लेकिन, अब तक इस पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। इससे ब्रिज पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे ब्रिज पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा ब्रिज पर डिवाइडर भी नहीं हैं, जिससे तेज रफ्तार गाड़ियां अक्सर आमने-सामने आ जाती हैं। पिछले दिनों सदर विधायक रवि शर्मा ने ब्रिज पर स्ट्रीट लगाने की मांग भी की थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें