फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत इम्यूनिटी वालों पर भी हमलावर डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डेंगू का नया स्ट्रेन मजबूत इम्यूनिटी वालों पर भी हमलावर रुख अपनाए हुए है। मेडिकल कॉलेज में पिछले एक महीने में भर्ती हुए गंभीर मरीजों में से 33 फीसदी तो 20 से 40 साल के युवा शामिल रहे। इसके अलावा कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले पांच से 15 साल के बच्चों में भी डेंगू से गंभीर परिणाम देखने को मिले हैं।
विज्ञापन

देश के कई इलाकों में हाहाकार मचा रहे डेंगू के डी-2 स्ट्रेन की पुष्टि झांसी में भी हो चुकी है। यही नहीं, इसके साथ में डी-3 स्ट्रेन भी सामने आया है। केजीएमयू लखनऊ की तरफ से मंगाए गए सैंपलों की जांच में यह बात सामने आई है। स्ट्रेन नए हैं तो इसके परिणाम भी गंभीर रूप में सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बीते एक महीने में सवा दो सौ से ज्यादा गंभीर मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें 75 मरीज 20 से 40 साल के बीच के थे। डॉक्टरों का भी कहना है कि मजबूत इम्यूनिटी वाले भी इस बार डेंगू के नए स्ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर हो रहे हैं। तेजी से प्लेटलेट्स गिरना और 103 डिग्री से भी ऊपर बुखार होने की बात सामने आ रही है। कई मरीजों में आंतरिक रक्तस्त्राव की भी बात सामने आई है।
ये है कारण
मेडिकल कॉलेज के क्रिटिकल केयर इंचार्ज डॉ. रामबाबू सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति की जितनी ज्यादा इम्यूनिटी होती है, उतना ज्यादा वायरस का हमला शरीर पर होता है। कमजोर शरीर में रिएक्शन कम होते हैं। जबकि, स्वस्थ, युवा में प्रतिरोधक क्षमता वायरस के प्रभाव में आकर तेजी से प्रक्रिया देती है। इस कारण तेज बुखार और प्लेटलेट्स गिरने लगती हैं।
विज्ञापन

केसों ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
डेंगू के केसों ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। झांसी में 2011 से एलाइजा टेस्ट शुरू हुआ था। तब से अब तक 2021 में ही सर्वाधिक मरीज सामने आए हैं। 2014 में जिले में 16 मरीज मिले थे। 2015 में 58, 2016 में 106, 2017 में 8, 2018 में 288, 2019 में 63, 2020 में 23 और 2021 में अब तक 500 से भी ज्यादा मरीज सामने आए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू का नया रूप मरीजों की हालत तेजी से खराब कर रहा है। ऐसे में लोगों के भर्ती होने से लेकर अस्पताल पहुंचने की संख्या में पिछले सालों की तुलना में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें