फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पदों पर एनसीआरएमयू ने जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के तीन पदों पर एनसीआरएमयू उम्मीदवारों ने जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की। सोमवार शाम को मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना आरंभ कर दी गई। देर-शाम तक सभी पदों पर परिणाम भी घोषित कर दिए गए। मंडल कार्मिक अधिकारी की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक 1619 डाले गए कुल मतों में 43 मत अवैध पाए गए जबकि पैनल में लैंप (एनसीआरएमयू) के खाते में 719 वोट एवं उगता सूरज के खाते में 628 मत दर्ज हुए। इस तरह एनसीआरएमयू के मोहम्मद सईद उपाध्यक्ष, मुकेश श्रीवास्तव सचिव एवं सतीश चंद्र कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुई। एनसीआरएमयू के 38 सदस्य भी विजयी हुए। विजयी सदस्यों को समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

00
रेलवे ने बचाए 2.80 करोड़
झांसी। झांसी मंडल ने मई माह तक हाई स्पीड डीजल खपत में कमी लाते हुए 2.80 करोड़ रुपये की बचत की है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक पिछले वर्ष मई माह में 1484 किलोलीटर का इस्तेमाल हुआ था। इस वर्ष मई माह में 1279 किलोलीटर हाई स्पीड डीजल का ही इस्तेमाल हुआ। डीजल की जगह बिजली के इस्तेमाल से यह बचत हो रही है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी होती है।
00
इजराइल दल बताएगा खेती के तरीके
झांसी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बबीना ब्लॉक में इजराइल के माध्यम से सिंचाई उपलब्ध कराने संबंधी कार्यों की सोमवार को समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही इजराइल दल यहां आएगा। बड़ागांव के गंगावली गांव में दस हेक्टेयर जमीन पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। इसके जरिए किसानों को कम पानी आधारित खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में एडीएम संजय पांडेय, एके सिंह, सुनील कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें