फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भीषण गर्मी का सितम देकर विदा हुए नौतपा

विज्ञापन
विज्ञापन
- इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने के हैं आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सितम देने के बाद रविवार को नौतपा की विदाई हुई। आखिरी दिन भी झांसी खूब तपा और अधिकतम तापमान प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार जताए जा रहे हैं। मानसून समय पर आने की संभावना जताई जा रही है।
नौतपा की शुरुआत 25 मई को हुई थी। पहले दिन से ही गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया था। जबकि, नौतपा के दूसरे दिन ही झांसी में गर्मी का 132 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया था और अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अगले दिन 28 मई को तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। नौतपा के दौरान झांसी की गिनती देश और प्रदेश के सबसे अधिक गर्म शहरों में बनी रही। सुबह से लेकर शाम तक तीखी धूप खिली रही और लू के थपेड़ों ने लोगों को खूब झुलसाया। इससे जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित बना रहा। महानगर की व्यस्ततम सड़कों पर भी दोपहर में सन्नाटे की स्थिति देखने को मिली। अस्पतालों में मरीजों की भरमार बनी रही। हर आयु वर्ग के लोगों को गर्मी ने अपना शिकार बनाया। रविवार को नौतपा खत्म हुए। आखिरी दिन अधिकतम तापमान 45.2 और न्यूनतम 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के वैज्ञानिक डा. आदित्य कुमार सिंह के अनुसार इस सप्ताह तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके अलावा मानसून के भी यहां समय से पहुंचने की संभावना है।
0000000
नौतपा में यह रहा गर्मी का हाल
25 मई - 44.5 डिग्री सेल्सियस
26 मई - 48.1 डिग्री सेल्सियस
27 मई - 48.0 डिग्री सेल्सियस
28 मई - 49.0 डिग्री सेल्सियस
29 मई - 47.5 डिग्री सेल्सियस
30 मई - 47.4 डिग्री सेल्सियस
31 मई - 47.6 डिग्री सेल्सियस
01 जून - 46.9 डिग्री सेल्सियस
02 जून -45.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें