- देरी से चल रहीं ट्रेनों में उबल रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। घंटों की देरी से चल रहीं ट्रेनों के स्लीपर और जनरल कोचाें में यात्रा कर रहे यात्रियों की गर्मी से हालत खराब हो रही है। स्थिति यह है कि दिल्ली से झांसी तक का सफर तय करने वालीं ट्रेनें, जो छह घंटे में झांसी पहुंचती हैं, वह 10 से 12 घंटे में आ रही हैं। ऐसे में यात्री गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।
विभिन्न रेल खंडों में विकास कार्यों के चलते ट्रेनों की गति को कम कर चलाया जा रहा है। ऐसे में उन यात्रियों के लिए ट्रेनों की लेट-लतीफी भारी पड़ रही है, जो स्लीपर और जनरल कोच में यात्रा करते हैं। बेतहाशा भीड़ और गर्मी में सफर करना यात्रियों के लिए दुखदायी हो रहा है। रविवार को दिल्ली, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के राज्यों से झांसी आने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। ऐसे में यात्रियों ने गर्मी से परेशान होकर रेलवे को जमकर कोसा और अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों का संचालन विभिन्न मंडलों में चल रहे विकास कार्यों के चलते बाधित है।
देरी से पहुंचीं यह ट्रेनें
पुणे समर स्पेशल एक्सप्रेस 27 घंटे।
कोचूवेली एक्सप्रेस 14 घंटे।
हीराकुंड एक्सप्रेस 12 घंटे।
उत्कल एक्सप्रेस 11 घंटे।
झेलम एक्सप्रेस 8 घंटे।
दुर्ग सुपरफास्ट 8 घंटे।
दुर्ग हमसफर 8 घंटे।
सचखंड एक्सप्रेस 8 घंटे।
तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस 6 घंटे।
हैदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 6 घंटे।
सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस 6 घंटे।
कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 5 घंटे।
पुरी समर स्पेशल एक्सप्रेस 5 घंटे।
केरला एक्सप्रेस 5 घंटे।
हुबली समर स्पेशल एक्सप्रेस 4 घंटे।
मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे।
महाकौशल एक्सप्रेस 4 घंटे।