फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाए बिना नटवली नाले की होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के सबसे पुराने और अंडरग्राउंड नाले की सफाई कराई जाएगी। स्मार्ट सिटी के तहत नाले को आधुनिक मशीनों से साफ कराया जाएगा। इस कवायद के दौरान नाले से अतिक्रमण भी नहीं हटाया जाएगा। इसे लेकर स्मार्ट सिटी के तहत काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर का सबसे पुराना नटवली नाला बारिश के दौरान जलभराव का सबब बनता है। बताया जाता है कि करीब 300 साल पहले शहर में नाले का निर्माण कराया गया है। मौजूदा दौर में नाले पर अतिक्रमण है। शहर के अंदर कई मकान नाले पर खड़े हो गए हैं। नगर निगम हर साल नालों की सफाई के दौरान कार्ययोजना तैयार करता है। लेकिन नाले पर अतिक्रमण होने से इसकी सफाई पूरी तरह से नहीं हो पाती है। इस नाले का गंदा पानी शहर की पानी वाली धर्मशाला में भी पहुंचता है। अब नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के तहत पानी वाली धर्मशाला के जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया है। इसमें नटवली नाले की सफाई को भी शामिल किया गया है। इस नाले की सफाई के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी अमित शर्मा ने बताया कि नटवली नाले को साफ कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें