झांसी। राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में देश भर की 29 टीमें प्रतिभाग करेंगी। चैंपियनशिप में मुकाबले के लिए आठ पूल बनाए गए हैं। जिसमें तीन पूल में तीन-तीन टीमें व पांच पूल में चार-चार टीमों को रखा गया है। श्रेष्ठतम प्रदर्शन के आधार पर हर पूल से एक टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी। जिसके चलते चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में कुल आठ टीमें होंगी।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 21 से 30 अक्तूबर तक राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप में हॉकी टीमों के मुकाबले के लिए पूल बनाकर मुकाबले की भूमिका तैयार की गई है। जिसमें तहत ए,बी,सी,डी,ई,एफ,जी और एच सहित कुल आठ पूल बनाए गए हैं। इनमें शामिल टीमों को प्रदर्शन के आधार पर ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया जाएगा। जिसमें पूल ए में हरियाणा, उत्तराखंड, पुडुचेरी, पूल बी में महाराष्ट्र, गोवा, बिहार, पूल सी में मध्य प्रदेश, गुजरात, बंगाल, पूल ई पंजाब, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पूल एफ में झारखंड, राजस्थान, अंडमान एवं निकोबार, पूल जी में कर्नाटक, तमिलनाडू, तेलंगाना, त्रिपुरा व पूल एच में उत्तर प्रदेश, केरला, असम व जम्मू-कश्मीर को रखा गया है।