फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: महारानी लक्ष्मीबाई के किले के मैदान का नाम होगा ‘जनरल बिपिन रावत ग्राउंड’, नगर निगम में प्रस्ताव को मंजूरी

Sun, 12 Dec 2021 12:18 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

नगर निगम सदन की बैठक में सदर विधायक रवि शर्मा ने ये प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
यही है वो ऐतिहासिक किले का मैदान जिसे अब जनरल बिपिन रावत ग्राउंड के नाम से जाना जाएगा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के ऐतिहासिक महारानी लक्ष्मीबाई के किले की तलहटी में स्थित मैदान का नाम अब ‘जनरल बिपिन रावत’ ग्राउंड होगा। शनिवार को नगर निगम सदन की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। नामकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। 19 नवंबर को झांसी आए जनरल रावत ने इसी मैदान से सेना के कार्यक्रम को संबोधित किया था।

विज्ञापन


भारतीय सेना की ओर से रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत भी झांसी आए थे। यहां कार्यक्रम का आयोजन किले के मैदान में हुआ था, जिसकी शुरुआत जनरल रावत के संबोधन से हुई थी।

अपने 3.24 मिनट के संबोधन में जनरल रावत ने रानी की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया था। इस दौरान उन्होंने रानी के सम्मान में कविता ‘खूब लड़ी मर्दानी...’ की कुछ पंक्तियां भी सुनाई थीं। पिछले दिनों हेलिकाप्टर दुर्घटना में हुई उनकी मौत के बाद झांसी में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन


जनरल को झांसी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शनिवार को नगर निगम सदन की बैठक में सदर विधायक रवि शर्मा की ओर से किले के मैदान का नाम जनरल रावत के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव लाया गया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें