फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड में रखे जाएंगे 25 प्रस्ताव, ईओ ने पार्षदों को जारी किया एजेंडा

Fri, 29 Dec 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
nagr palika, lalitpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की पहली बोर्डॉ बैठक में 25 प्रस्तावों को रखने की तैयारी है। इनमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण और मार्ग प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एलईडी लगाने पर फोकस है। इसके अलावा सर्दी को देखते हुए कंबल की खरीद व अलाव के लिए लकड़ी के इंतजाम का प्रस्ताव भी शामिल है।
विज्ञापन


बीते माह नगर पालिका परिषद का नया बोर्ड गठित हुआ है। इस बोर्ड में दस महिला सभासदों के साथ अध्यक्ष भी महिला निर्वाचित हुई है। जिससे बोर्ड की पहली बैठक पर सभी की नजर है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता अवनींद्र कुमार ने बैठक का एजेंडा तय करते हुए उसे सभी सभासदों को अवलोकन के लिए डिस्पेच करा दिया है। इसमें सर्दी के मद्देनजर गरीब और असहाय लोगों के लिए तीन हजार नग कंबल अनुमानित राशि 7,50,000 रुपये से क्रय करने का प्रस्ताव है। वहीं, चिह्नित सोलह जगहों पर चार सौ पचास क्विंटल लकड़ी का इंतजाम करने के लिए 2,95,000 रुपये का प्रस्ताव अनुमोदन को रखा जाएगा। कर विभाग में पत्रावलियों के रखरखाव के लिए रैकों सहित एक स्थायी स्टोर का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

अमृत मिशन योजना अंतर्गत गृह कर वसूली आनलाइन जमा करने व एकल खिड़की के लिए एक कक्ष व दो अतिरिक्त कंप्यूटर आपरेटर का प्रस्ताव रखने की तैयारी की है। वहीं, स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रचार प्रसार पर करीब पांच लाख रुपये व्यय का प्रस्ताव है। वार्ड नंबर एक खिरकापुरा में बूढ़े बाबा के पास बीस सीटर सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य आगणन 1960000 रुपये, वार्ड नंबर एक में ही मुहल्ला रैदासपुरा में नाले के पास बीस सीटर सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य आगणन 1960000 रुपये, मुहल्ला घुसयाना में ब्याना नाले के पास दस सीटर सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य की आगणन धनराशि 98000 रुपये, मुहल्ला जुगपुरा में ग्राम सभा की भूमि पर 20 सीटर सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य आगणन 1960000, वार्ड नंबर 11 व 12 में दशहरा मैदान के पास 20 सीटर 1960000, वार्ड नंबर सोलह मुहल्ला आजादपुरा में महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास वाली गली में मुन्नालाल के मकान के पीछे 10 सीटर सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य आगणन धनराशि 980000, वार्ड नंबर 25 मुहल्ला चौबयाना में बाबा घाट के पास दस सीटर सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य आगणन 980000 रुपये, वार्ड नंबर दस बस स्टैंड के पास दस सीटर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य आगणन धनराशि 980000 रुपये, वार्ड नंबर सोलह तुवन मंदिर परिसर में दस सीटर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य आगणन 980000 रुपये , वार्ड नंबर दस पुरानी तहसील परिसर में दस सीटर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य आगणन धनराशि 980000 रुपये, रेलवे स्टेशन के बाहर टिकट खिड़की के पास दस सीटर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य आगणन धनराशि 98000 रुपये, वार्ड नंबर पंचद्रह एआरटीओ आफिस के पास दस सीटर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य आगणन 980000 रुपये, कलक्ट्रेट परिसर के सामने दस सीटर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य आगणन 980000 रुपये, राजकीय इंटर कालेज के पास दस सीटर सार्वजनिक शौचालय निर्माण आगणन 980000 रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं, नगर पालिका ने स्ट्रीट लाइट की जगह एलईडी लगाने का निर्णय लिया है। जिसे ध्यान में रखकर चार सौ बयासी विद्युत पोलों पर एलईडी लगा दी गई है तो अवशेष अड़तीस सौ अड़तीस विद्युत पोलों पर एलईडी लगाने का प्रस्ताव रखने की तैयारी है। पालिका हाईड्रोलिक सीढ़ी वाहन के टायर चार नग की आवश्यकता है। इस तरह पच्चीस प्रस्ताव बोर्ड में सभासदों के समक्ष रखा जाएंगे। कुछ अन्य प्रस्ताव भी अध्यक्ष रजनी साहू की अनुमति से बोर्ड में रखे जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें