फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गत विजेता ओडिशा को एमपी ने हराकर किया उलट फेर, ओडिशा टीम के अगले राउंड में पहुंचने की संभावना धुंधली

Tue, 08 Apr 2025 02:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में चल रही 15वीं राष्ट्रीय सीनियर हॉकी चैंपियनशिप में डिवीजन ए के पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश ने गत विजेता ओडिशा को हराकर बड़ा उलट कर दिया।
विज्ञापन
हॉकी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में चल रही 15वीं राष्ट्रीय सीनियर हॉकी चैंपियनशिप में डिवीजन ए के पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश ने गत विजेता ओडिशा को हराकर बड़ा उलट कर दिया। मंगलवार को ध्यानचंद स्टेडियम में खेले पहले मुकाबले के दौरान ओडिशा ने अच्छी शुरुआत करते हुए मध्य प्रदेश पर 1-0 से बढ़त बना ली। ओडिशा की ओर से पहला गोल कप्तान अमित रोहिदास ने 17वें मिनट में दगा। इसके बाद मध्य प्रदेश ने तेजी दिखाते हुए 28वें मिनट में मध्य प्रदेश के फारवर्ड खिलाड़ी अली अहमद ने गोल दागकर मुकाबले को बराबरी में ला दिया। 

विज्ञापन


खेल के 32वें मिनट में खान मोहम्मद ने दूसरा गोल करके मध्य प्रदेश को बढ़त दिला दी। 42वें मिनट में अली अहमद ने तीसरा गोल करके मध्य प्रदेश को 3-0 से बढ़त बना लिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद ओडिशा ने तेजी दिखाई। ओडिशा के फारवर्ड खिलाड़ी नीलम ने 97वें मिनट में गोल दाग कर वापसी की कोशिश की लेकिन, मध्य प्रदेश के रक्षण के आगे ओडिशा टीम नाकाम रही। अंतिम सीटी बजने तक मध्य प्रदेश 3-0 से आगे रही। पहले मैच में बड़ा उलट फेर होने से ओडिशा टीम के अगले राउंड में पहुंचने की संभावना भी धुंधली पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें