फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू कैंपस की सभी टंकियां तीन दिन में साफ करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बीयू के सभी विभाग और हॉस्टल की टंकियां तीन दिन में साफ कर दी जाएं। इसकी रिपोर्ट साक्ष्य सहित दी जाए। अगले सप्ताह से पांच सदस्यीय टीम सतत निगरानी करेगी। यदि कहीं गड़बड़ी मिली तो जवाब तलब होगा। यह आदेश सोमवार को कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने जारी कर दिए हैं।

अमर उजाला में रविवार को ‘छात्रों के लिए दूषित पानी, अफसर पी रहे ब्रांडेड’ खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई। जिसमें बताया गया कि बीयू कैंपस में संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के छात्र-छात्राओं के लिए लगी पानी की टंकियां महीनों से साफ नहीं हुई हैं जिससे काई की मोटी परत और लार्वा उतरा रहा है। इस खबर को कुलपति ने सोमवार को काफी गंभीरता से लेते हुए तीन दिन के अंदर सभी टंकियों की सफाई के आदेश जारी कर रिपोर्ट मांगी है। कुलपति ने बताया कि संपत्ति विभाग को आदेश करते हुए टंकियों की सफाई के साक्ष्य भी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-सुबह से सफाई में लगाए कर्मी : पानी की टंकियों में गंदगी की खबर प्रकाशित होने पर जिम्मेदारों ने सोमवार से कर्मियों को टंकी की सफाई में लगा दिया है। सूत्रों के अनुसार आईईटी की टंकियां दोपहर ढाई बजे तक साफ करवा दी गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें