ललितपुर के बार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जब आसपास के लोगों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो दोनों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बच्ची कुएं में पाइप के साथ लटकी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, सेमरा डॉग गांव निवासी मुकेश बसोर की 34 वर्षीय पत्नी शशि अपनी पांच वर्षीय बेटी को लेकर कुएं में कूद गई। बेटी की रोने की आवाज आने पर ग्रामीणों ने किसी तरह मां-बेटी को बाहर निकाला। इस मामले में महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।