फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बच्ची को स्टेशन पर भूली मां, कोतवाली पहुंच दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। एक मां अपने बच्चे को स्टेशन पर ही भूल गई। टैक्सी से घर के लिए भी निकल गई। खंडेराव गेट पहुंचने पर उसे बच्ची का ख्याल आया तो वह स्टेशन न जाकर कोतवाली पहुंची और उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी। उसके साथ पुलिसकर्मी स्टेशन पहुंचा। वहां डिप्टी एसएस कार्यालय में बच्ची सकुशल मिली।

बृहस्पतिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। रात के वक्त चार साल की एक बच्ची खुशी स्टेशन पर अकेली मिली। उसने नाम तो बता दिया पर घर का पता नहीं बता सकी। इस पर डिप्टी एसएस एसके नरवरिया ने उसे अपने चैंबर में ले आए और उसकी मां की खोजबीन की। उन्हाेंने स्टेशन पर कई बार एनाउंसमेंट भी कराया। काफी देर बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
विज्ञापन




इधर, कोतवाली थाने पहुंची महिला से सिपाही शोएब ने पूछताछ की। उसने बेटी के स्टेशन पर होने का शक जताया। वह महिला के साथ डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में लड़की सकुशल मिली। डिप्टी एसएस ने बच्ची को सुपुर्द कर दिया। उनसे जब कारण पूछा तो उन्होंने कहा वह भूल गई थी। महिला का यह जवाब सुन सभी हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन


महिला की करीब तीन घंटे तक हर तरीके से रेलकर्मी तलाश में जुटे रहे। पूछताछ भी कई पर तीन घंटे तक उसकी मां न मिलने से ड्यूटी पर तैनात सभी रेल कर्मी हलाकन रहे। इधर, आरपीएफ की भी मदद से महिला को तलाशा गया पर उन्हें भी सफलता नहीं मिली। इधर, मां के न मिलने से रेल कर्मी आखिर करें क्या? उन्हें समझ नहीं आ रहा था। इससे पहले कोई निर्णय लेते उसका मां सिपाही के साथ डिप्टी एसएस के पास जा पहुंची। डिप्टी एसएस एसके नरवरिया को किसी काम से कानपुर भी जाना था पर बच्ची को देख उन्होंने कानपुर का ट्रिप कैंसल कर दिया। जब तक बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द नहीं कर दिया तब तक वह स्टेशन पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें