फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह में फांसी के फंदे पर झूली थीं मां-बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार दोपहर समथर थाना के तिवरयाना मोहल्ले में गृह कलह के चलते मां-बेटी ने फांसी लगाई थी। पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

जिला जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के किरवाहा गांव के मूल निवासी अजय गौतम पंजाब नेशनल बैंक शाखा लोहागढ़ में कार्यरत हैं। वह समथर थाना क्षेत्र के तिवरयाना मोहल्ले में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। घटना से दो दिन पहले आवास विकास में रहने वालीं उनकी मां शीला (45) और बहन शिखा (24) घर पहुंची थीं। शुक्रवार दोपहर कामकाज के बाद आंगन में पड़े टीन शेड के नीचे दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अजय की पत्नी ने देखकर शोर मचा दिया था। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। शनिवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग (फांसी लगाना) सामने आया है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
पढ़ाई में होशियार थी शिखा
परिजनों ने बताया कि शिखा पढ़ाई में काफी होशियार थी। उसने बीएड के साथ टीईटी कर रखी थी। परिजन जल्द ही उसकी शादी की तैयारी में थे। अचानक हुए हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अब तक की जांच में गृह कलह सामने आया है। घर में कुछ अनबन चल रही थी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पड़ोसियों से भी घटना की जानकारी पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें