फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में जमीन के विवाद में मां-बेटे को जिंदा जलाया, पुत्र की मौत महिला ग्वालियर रेफर

Fri, 29 Mar 2019 02:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
ललितपुर के महरौनी के ग्राम दिगवार में एक एकड़ जमीन के विवाद में चचेरे ससुर, सास व देवर ने एक महिला व उसके बच्चे को घर में घुसकर मारपीट करके मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। 
विज्ञापन


मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी तथा इसके बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जबकि दो वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।

बृहस्पतिवार को ग्राम दिगवार निवासी महिला रानी पत्नी हुकुमचंद अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ घर में अकेली थी। पति, ससुर एवं अन्य परिजन खेत पर काम करने गए थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान चचेरे ससुर सुमरन, चचेरी सास ममता एवं उनका पुत्र कप्तान उसके घर में घुस आए और जमीन के विवाद को लेकर उलाहना देने लगे। बात बढ़ने पर तैश में आकर चचेरे ससुर, सास एवं देवर ने रानी एवं उसके दो वर्षीय पुत्र अंश के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

उसके चीखने चिल्लाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। इसकी जानकारी खेत पर काम कर रहे परिजनों को दी गई।

एंबुलेंस के पहुंचने पर महिला एवं उसके पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया और बाद में झांसी से ग्वालियर रेफर किया गया। 

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो वर्षीय अंश की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 घटना की सूचना मिलने पर महरौनी थाना पुलिस ने महिला के ससुर की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ  घर में घुसकर गाली-गलौज करने एवं हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने शाम को गांव में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें