झांसी। मास्टर प्रीमियम लीग में मंगलवार को मोंठ ने चिरगांव को हराया और फाइनल में प्रवेश किया। इसमें मोंठ के महेंद्र यादव ने शानदार प्रदर्शन किया, जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
स्थानीय खेल मैदान में हुए सेमीफाइनल मैच में चिरगांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 110 रन बनाए। चिरगांव के गुलाब ने 42, आशुतोष पांडे ने 17 और उदय यादव ने 16 महत्वपूर्ण रन जोडे़। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोंठ की टीम ने 14 वें ओवर में जीत हासिल कर ली। मोंठ के बल्लेबाज महेंद्र यादव ने 18, अभिषेक कश्यप ने 46 और राजा श्रीवास्तव ने 10 रनों का योगदान दिया। जबकि चिरगांव के गेंदबाज महेंद्र रजक ने 2, लकी यादव, गुलाब व कौशल राजपूत ने एक - एक विकेट लिया। फाइनल में मोंठ का मुकाबला गुरसराय से होगा। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव, आनंद यादव, महेश, प्रदीप कुमार, मनोज यादव, मनोज शर्मा, मनीष राजपूत, राजेंद्र वर्मा, अमरपाल, सूरज, नारायण राजपूत, राम मिलन आदि मौजूद रहे।