फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का एक और आईसीयू वार्ड बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या की वजह से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सभी आईसीयू वार्ड फुल हो चुके हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए अब यहां 50 बेड का एक और आईसीयू वार्ड बनाने की तैयारी है। प्रशासन ने इस दिशा में तेजी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का पहला मरीज 27 अप्रैल को सामने आया था। पांच माह से ही कम समय में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,660 पर पहुंच गई है। मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसका नतीजा है कि उपलब्ध संसाधन अब कमतर साबित होने लगे हैं। महारानी लक्ष्मीबाई मेेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में पांच आईसीयू वार्ड हैं। इन सभी वार्डों को मिलाकर 60 बेड हैं। ये सभी भर गए हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को दाखिल करने में मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब यहां 50 बेड का एक और आईसीयू वार्ड बनाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। इसके लिए संसाधन जुटाए जाने लगे हैं। साथ ही अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें