फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कोरोना मरीजों का हाल देख सकेंगे परिवार के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में दाखिल कोरोना संक्रमितों का हाल उनके परिजन देख सकेंगे। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। ये आईसीयू वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों से कनेक्ट की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों से उनके परिजनों को मिलने की इजाजत नहीं होती है। हालांकि, सामान्य मरीजों का हालचाल परिजन मोबाइल से लेते रहते हैं, परंतु आईसीयू में दाखिल गंभीर मरीजों से मोबाइल के जरिये संपर्क नहीं हो पाता है। मरीज किस स्थिति में है, इसकी जानकारी जुटाने के लिए मरीजों को मेडिकल स्टाफ की मदद लेनी पड़ती है, लेकिन वे मरीजों को देख नहीं पाते हैं। पूर्व में कुछ लोगों ने इलाज में लापरवाही बरते जाने का भी आरोप लगाया। इस समस्या के समाधान के लिए अब महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक स्थान पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसके जरिये आईसीयू वार्ड में दाखिल मरीजों की स्थिति देखी जा सकेगी। इतना ही नहीं बात करने की स्थिति में होने पर मरीज से उसके परिजन इंटरकॉम से बात भी कर सकेंगे। मेडिकल में इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें