झांसी। थाना टहरौली क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों के आने से पहले आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थाना टहरौली क्षेत्र में रहने वाली एक ग्रामीण की छह वर्षीय पुत्री रविवार सुबह करीब नौ बजे घर से खेत की तरफ जा रही थी। गांव का रहने वाला युवक उसे पकड़कर झाड़ियों की तरफ ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन जब तक घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। खून से लथपथ हालत में बच्ची को देखकर ग्रामीण डर गए। सूचना मिलते ही टहरौली पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बच्ची के आरोपी का नाम बताते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पिता की तहरीर पर टहरौली पुलिस ने राजू रावत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। टहरौली प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए झांसी जिला अस्पताल भेजा गया है।